अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन और हिट फिल्में की हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर कई फिल्में तैयार की जा चुकी हैं, जिसमें से ज्यादातर फिल्मों में अनुष्का ने अभिनय किया है। इन फिल्मों में एन एच 10, परी, फिल्लौरी, जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में वेब सीरीज भी बनी हैं।