अभिमन्यु दसानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मर्द को दर्द नहीं होता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी शुरुआत करने के बाद अभिमन्यु ने अपनी पहली डिजिटल फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में भी शानदार प्रदर्शन किया था, इसके बाद अभिमन्यु ने निकम्मा के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा। कोरोना महामारी के बाद लंबे इंतजार के फल का फायदा बताते हुए देते अभिमन्यु ने कहा, अच्छी चीजों में समय लगता है, जब 'निकम्मा' की बात आती है तो मैं भी ऐसा ही मानता हूं। इस फिल्म पर काम करना एक साहसिक कार्य है, मुझे खुशी है कि हमने इसकी रिलीज के लिए लंबे इंतजार को चुना। 'निकम्मा' एक संपूर्णं पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जिसे आप पॉपकॉर्न और समोसे के साथ थिएटर में देख सकते हैं।