शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, एटली कुमार और शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम 'जवान' है, जिसकी घोषणा मेकर्स भी जल्द कर सकते हैं। दावा किया गया है कि इस फिल्म के टाइटल का खुलासा मेकर्स एक शानदार टीजर के साथ करने वाले हैं। टीजर लगभग 1 मिनट के आसपास का होगा, जिसमें शाहरुख खान का धांसू लुक दिखाई देगा। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि एटली कुमार और शाहरुख खान की इस फिल्म का नाम 25 टाइटल पर विचार-विमर्श करने के बाद ही तय किया गया है।