फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Trailer: 'खत्म हुआ 'पठान' का वनवास', ट्रेलर में शाहरुख खान ने लगाया एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का तड़का

Tue, 10 Jan 2023 11:16 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी समय से चर्चा में है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था। वहीं कुछ दिन बाद इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। जिसके बाद उसपर दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ। अब शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहरुख का जोरदार एक्शन सीन देखने को मिला है।
विज्ञापन

2 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
अब से कुछ देर पहले जैसे ही यशराज के ऑफिशियल पेज पर पठान का ट्रेलर रिलीज हुआ तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। ट्रेलर काफी शानदार है। इसमें शाहरुख खान को देख फैंस खुशी से झूमने लगे हैं। ट्रेलर में सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए डिंपल ने काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। 

इसे भी पढ़ें- Ruhaanika Dhawan: करोड़ों का घर खरीदने पर ट्रोल हुईं 'ये है मोहब्बतें' की रूही, मां पर लगा बाल मजदूरी का आरोप
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म: पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है। शुरुआत में पता चलता है कि जॉन एक आतंकी हैं, जो कि भारत पर एक बड़े अटैक की प्लानिंग कर रहे हैं। उनको रोकने के लिए पठान की जरूरत पड़ती है। इसी के बाद शाहरुख खान की धांसू एंट्री होती है। इस फिल्म में शाहरुख खान के एक सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं उनका साथ देने के लिए दीपिका पादुकोण भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म: पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। काफी दिनों से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब जब ट्रेलर रिलीज हो गया है तो फैंस को फिल्म की बेसब्री से इंतजार है। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान और पठान ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें