किंग खान के रूप में हिंदी सिनेमा में मशहूर रहे अभिनेता शाह रुख खान की नए साल के पहले महीने में फिल्म ‘पठान’ से होने जा रही वापसी अपनी रिलीज से पहले भी हिंदी सिनेमा को कुछ नए सबक सिखाने जा रही है। शाह रुख खान की किसी फिल्म का पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया टीजर या ट्रेलर फिल्म ‘जीरो’ का रहा है। फिल्म ‘पठान’ के टीजर का शाह रुख के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहा है और तकरीबन उनके सारे प्रशंसकों ने ये टीजर देखा भी। लेकिन, इस बार गौर करने वाली बात ये है कि शाह रुख ने अपनी किसी भी फिल्म के टीजर या ट्रेलर के व्यूज और लाइक्स की खरीद पर सख्त पाबंदी इन्हें बनाने वाली कंपनियों पर लगाई है। शाह रुख की मंशा अब अपने असली प्रशंसकों की संख्या जानने की हो चली है।