फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: जॉन के किरदार को लेकर 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का बड़ा बयान, बोले- अभिनेता ही थे पहली पसंद

Tue, 08 Nov 2022 09:44 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म 'पठान' के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। जब से शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर 'पठान' का दमदार टीजर रिलीज किया गया है, तभी से फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। इस धमाकेदार टीजर में तीनों कलाकारों का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। जहां एक तरफ फिल्म की टीजर की लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं बायकॉट गैंग ने एक बार फिर अपनी कमर कस ली है। सोशल मीडिया पर 'बायकॉट पठान' ट्रेंड होने के बीच अब फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म में जॉन अब्राहम के किरदार को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जो एक बार फिर इसे चर्चाओं में ले आई है।
विज्ञापन

2 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद - फोटो : social media
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' की रिलीज होने की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही 'पठान' में सुपरस्टार शाहरुख खान से अभिनेचा जॉन अब्राहम को टकराते देखने के लिए अब महज दो महीने का समय रह गया है। हॉलीवुड के बादशाह के 57वें जन्मदिन पर, पठान का टीजर रिलीज किया गया था, जिसकी सभी ने तारीफ की थी। टीजर में जॉन को शाहरुख के कट्टर दुश्मन की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। जी हां, इस फिल्म में जॉन विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जो सभी को बहुत उत्सुक कर रहा है। हाल ही में सिद्धार्थ आनंद ने जॉन के किरदार के बारे में खुलकर बात की और बताया की अभिनेता हमेशा से ही इस रोल के लिए उनकी पहली पसंद थे।
Bommireddy Narasimha Reddy: दादा साहेब पाने वाले साउथ के पहले निर्देशक थे बोमिरेड्डी, दिया था उत्कृष्ट योगदान
विज्ञापन

3 of 4
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में जॉन को बहुत ही कूल अवतार में पेश किया गया है। वह एक ऐसे विलेन की भूमिका में हैं, जो अपने दुश्मन को पूरी तरह से खत्म करना चाहता है। जॉन के कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'पठान  के लिए, हमें एक धांसू विलेन की जरूरत थी, जो बेहतरीन हो। हम किसी ऐसे व्यक्ति को फिल्म में कास्ट करना चाहते थे, जो निर्दयी होने के साथ ही विनम्र भी हो और स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी हो। इसलिए पठान में विलेन का रोल जॉन अब्राहम को ध्यान में रखते हुए लिखा गया था।'
Arvind Trivedi: अरविंद त्रिवेदी ने क्यों मारे थे हेमा मालिनी को 20 थप्पड़? किस्सा जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'वह हमारी पहली और एकमात्र पसंद थे। इतना ही नहीं हमने शुरुआत से ही तय कर रखा था कि हम एक ऐसा विलेन चाहते थे, जिसके कारण हमेशा हमें तारीफ मिले। मुझे लोगों की जॉन की तरफ प्रतिक्रिया देखकर काफी खुशी हो रही है, जो शाहरुख के खिलाफ एक दमदार विलेन के रूप में खड़े हैं। जॉन बड़े पर्दे पर पठान के खिलाफ खड़े विलेन के लिए एकदम परफेक्ट हैं और मुझे विश्वास है कि लोगों को इस दुश्मनी को देखने में बहुत मजा आएगा। शाहरुख और जॉन के बीच की यह जंग बहुत की थ्रिलिंग होने वाली है।'
Alia-Ranbir: बेटी को देख नहीं थमें रणबीर के आंसू, नीतू कपूर भी हुईं इमोशनल, ऐसा था आलिया का रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें