सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के कलेक्शन में 65 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद इस फिल्म का कलेक्शन हाल ही में रिलीज हुई 'मिली', 'फोन भूत' और 'राम सेतु' के कलेक्शन से ज्यादा पाया गया है। जी हां, गिरावट के बावजूद कांतारा ने बॉलीवुड की तीनों को बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे दी है। यहां देखिए चारों फिल्मों का कलेक्शन...