फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Motion Poster: फिल्म 'पठान' से सामने आया दीपिका पादुकोण का पहला लुक, एक्शन अवतार में नजर आईं अभिनेत्री

Mon, 25 Jul 2022 12:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
यशराज फिल्म्स ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण का कभी न देखा गया अवतार नजर आ रहा है। कैमरे के सामने दीपिका बंदूक थामे, गोली मारते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 4
पठान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर जारी करते हुए दीपिका पादुकोण लिखती हैं, "टाडा! पठान। 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ हो रही है।" वहीं इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण का लुक शेयर करते हुए लिखा, "उसे मारने के लिए गोली की जरूरत नहीं है।"
 
 
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
पठान में दीपिका पादुकोण की भूमिका के बारे में बात करते हुए, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "दीपिका पादुकोण बहुत बड़ी स्टार हैं और 'पठान' में उनकी उपस्थिति हमारी फिल्म को और भी रोमांचक और भव्य बनाती है। आज हम अपने एक्शन थ्रिलर फिल्म से उनकी झलक पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में दीपिका का दमदार रोल है जो सभी के होश उड़ा देगा।” 
विज्ञापन

4 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शाहरुख खान ने अपने लुक का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा था, '30 साल....आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब 'पठान' की बात करते हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।'

30 yrs and not counting cos ur love & smiles have been infinite. Here’s to continuing with #Pathaan.

Celebrate #Pathaan with #YRF50 on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/tmLIfQfwUh

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें