फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepesh Bhan: लाखों के कर्ज में डूबे थे दीपेश भान, सौम्या टंडन ने कहा- उनकी पत्नी का जो हाल मैंने देखा वो...

Mon, 25 Jul 2022 12:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सौम्या टंडन, दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
'भाबी जी घर पर हैं' फेम अभिनेता दीपेश भान के निधन की खबर ने टीवी जगत के सितारों से लेकर फैंस तक को हैरान कर दिया है। दीपेश भान इस सीरियल में मलखान का किरदार निभाते थे, जिसे लोगों द्वारा हमेशा पसंद किया गया। उनके जाने से परिवार के साथ-साथ को-स्टार्स तक सदमे में हैं। सोशल मीडिया के जरिए दीपेश को लोग याद कर भावुक हो रहे हैं। अभिनेत्री सौम्या टंडन दीपेश के निधन के कुछ समय बाद ही उनके घर पहुंच गई थीं। उस बारे में सौम्या ने बताया कि दीपेश भान की पत्नी और घरवालों का मैंने जो हाल देखा वो शब्दों में बता नहीं सकती हूं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

2 of 4
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि वह कुछ समझने की हालत में नहीं हैं। दीपेश की पत्नी और बेटे की जिंदगी अब टूट कर बिखर गई है। इस बयान के अलावा, सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो 'भाबी जी घर पर हैं' के सेट का है। इस वीडियो में सौम्या, दीपेश और वैभव माधुर नजर आ रहे हैं और तीनों डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में तीनों मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ सौम्या ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने अभिनेता के लिए भावुक कर देने वाली बात लिखी है।     
विज्ञापन

3 of 4
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या ने कैप्शन में लिखा, इस प्यारे वीडियो को शेयर करने के लिए शुक्रिया। इसे बनाते समय हम लोगों ने खूब मस्ती की थी। वीडियो को बनाते वक्त मैं दीपेश के साथ कई बार हंसी थी। जिंदगी बहुत ही अप्रत्याशित है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास दीपेश की खूबसूरत यादें हैं। मैं सब लोगों से ये कहना चाहती हूं कि हमेशा दूसरे लोगों के साथ अच्छा स्वभाव करें। क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है। सिर्फ पल ही पीछे रह जाते हैं इसलिए, दूसरे लोगों के लिए अच्छे पल बनाएं। आप नहीं जानते हैं कि दुनिया में कौन कितने समय लिए हैं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
दीपेश भान,आसिफ शेख - फोटो : सोशल मीडिया
इस कैप्शन के आखिर में अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह दीपेश की पत्नी और बेटे के साथ हमेशा खड़ी रहेंगी। बता दें कि दीपेश भान ने साल 2019 में शादी रचाई थी और उनका एक बेटा भी है। दिवंगत अभिनेता की पत्नी इस इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती। दीपेश ने कुछ समय पहले ही मुंबई में एक घर खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने होम लोन किया था और अब दीपेश की पत्नी के सामने लाखों का होम लोन चुनौती बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें