यशराज फिल्म्स ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण का कभी न देखा गया अवतार नजर आ रहा है। कैमरे के सामने दीपिका बंदूक थामे, गोली मारते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।