पठान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एडवांस बुकिंग में बिकीं 6.63 लाख टिकटें
रविवार रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक यशराज फिल्म्स की प्रस्तुति फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग में छह लाख 63 हजार से ज्यादा टिकटें अब तक बिक चुकी हैं। किसी हिंदी फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में बिकी ये अब तक की सबसे ज्यादा टिकटें हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म ‘वॉर’ के पास था जिसने एडवांस बुकिंग में करीब चार लाख टिकटें बेचने में सफलता पाई थी। ‘पठान’ ने फिल्म ‘केजीएफ 2’ की एडवांस बुकिंग में सवा पांच लाख टिकटें बेचने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।