'पठान' रुकने वाला नहीं है! शाहरुख खान की चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है, जिसका साफ असर 'पठान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। किंग खास, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ने इस समय भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है। 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धुंआधार कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड कायम रही है। इस मतलब साफ है कि पूरे विश्व में फैले शाहरुख के फैंस ने फिल्म और अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए अपनी सकारात्मक समीक्षा दे दी है। जहां 'पठान' ने तीन दिन में भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।