पठान फिल्म में शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, 'आज मैं अपनी शर्ट से कह रहा हूं... तुम होती तो कैसा होता, तुम इस बात पर हैरान होती, तुम इस बात पर कितनी हंसती... तुम होती तो ऐसा होता...’ मुझे भी पठान का इंतजार है।' शाहरुख की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं, अभिनेता के इस पोस्ट ने फैंस को फिल्म 'पठान' के लिए और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट सर, पठान के लिए।‘ एक यूजर ने कहा, ‘लव यू खान साहब, आपका नोटिफिकेशन देखकर खुश हो गया।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘अब पठान का इंतजार नहीं हो रहा, लव यू।‘