शाहरुख खान की 'पठान' से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। फिल्म में किंग खान का एक्शन अवतार जहां फैंस को पसंद आया,तो टाइगर बन सलमान खान का कैमियो भी किसी बड़े धमाके से कम नहीं था। दोनों खान को वर्षों बाद एक स्क्रीन स्पेस साझा करते देखने हर किसी को भा गया। वहीं, अब फैंस 'पठान' और 'टाइगर' को एक साथ देखने के बाद स्पाई यूनिवर्स को लेकर थ्योरी बना रहे हैं।