फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने किया फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण, ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान

Mon, 19 Dec 2022 05:41 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी का अनावरण करतीं दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
बॉलीवुड पर भी इस समय कतर में आयोजित हो रहे फीफा वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ा हुआ हैं। वहीं दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान भी अपनी फिल्म 'पठान' के प्रमोशन के सिलसिले में फीफा में पहुंचे हुए हैं। जहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लोगों से खचाखच भरे लुसैल स्टेडियम में 'फीफा विश्व कप ट्रॉफी' का अनावरण किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और एक बार फिर से एक्ट्रेस की ड्रेस ने सबका ध्यान आकर्षित किया है।
 

Bollywood Stars: इन सितारों ने कैमियो रोल के लिए चार्ज किए करोड़ों रुपये, अक्षय-अजय की फीस जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

2 of 4
दीपिका पादुकोण, फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण ने अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने वाले मैच से पहले पूर्व स्पैनिश गोलकीपर इकेर कासिलास के साथ फीफा विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान पहनी गई दीपिका की ड्रेस का लुक भी काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने ढीली काली पैंट के साथ सफेद शर्ट पहनी थी और साथ ही उन्होंने टैन रंग के लैदर के ओवरकोट को टीमअप किया साथ ही इसमें  स्टेटमेंट बेल्ट भी टॉप अप की गई थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सटल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने बालों को स्लीक बन में बनाकर सेट किया था।
 

Hina Khan: हिना खान ने रॉकी जायसवाल से रिश्ता टूटने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी लव लाइफ...

 

विज्ञापन

3 of 4
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका अपने ओवर ऑल  लुक में भीड़ से बिल्कुल जुदा नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कुराहट उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। उनकी ड्रेस को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर दीपिका की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "देवियों और सज्जनों, फीफा विश्व कप फिनाले में रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी के कवच में दीपिका ने किया ट्रॉफी का अनावरण" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ओह माय गॉड क्वीन यहां है"।

विज्ञापन

4 of 4
दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कर की ट्रॉफी के अनावरण के दौरान - फोटो : social media
बता दें कि कतर में 29 दिनों से चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 63 मैच खेले जा चुके हैं और अब दोहा के लुसैल स्टेडियम में फीफा अपने ग्रैंड फिनाले में है। आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबला है। ट्रॉफी का अनावरण करने के बाद दीपिका चीयर भी करती दिखाई दीं। बता दें कि अभिनेत्री की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्ट्रेस इस समय अपनी फिल्म का प्रचार कर रही हैं।

Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर का फिर धड़क रहा एक दूसरे के लिए दिल? वीडियो हुआ वायरल

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें