फिल्म 'पठान'
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
इस फिल्म में शाहरुख खान रॉ एजेंट पठान के रूप में अपनी भूमिका को फिर से दोहराते दिखेंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण की रुबीना के रूप में वापसी की उम्मीद जताई जा रही हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे। साल 2023 की शुरुआत में पठान ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और शाहरुख खान की वापसी वापसी कराई थी। इसके बाद पठान 2 की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। यह सीक्वल वाईआरएफ के विस्तारित स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगा।