फिल्म 'हाउसफुल' का अब देर सवेर चौथा पार्ट बनने जा रहा है। फिल्म का अगला भाग साजिद खान, साजिद नाडियावाला और अक्षय कुमार में चल रही अनबन से रुका हुआ था। लेकिन अब खबर है कि तीनों में इस बात को लेकर सुलह हो चुकी है...चलिए बताते हैं आखिर क्या था विवाद...
विज्ञापन
2 of 6
Sajid And Akshay
बता दें कि अक्षय कुमार, साजिद खान की इस बात से खफा थे कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय की फ्लॉप फिल्मों को गिनवाया और उन्हें एक फ्लॉप हीरो भी बताया। ये बात साल 2013 की है।
विज्ञापन
3 of 6
Sajid Khan While giving interveiw
2013 में एक टीवी इटरव्यू में राजीव मसंद ने साजिद खान से पूछा था कि वे न्यूकमर्स के साथ काम करना क्यों पसंद नहीं करते। इसपर साजिद खान ने सीधा अक्षय पर निशाना साधा। जानिए क्या कहा...
4 of 6
Akshay Kumar
साजिद ने कहा कि छह से सात फिल्में फ्लॉप देने के बाद अक्षय ने हाउसफुल 1 और हाउसफुल 2 में अच्छा किया। लेकिन जब इस बात का अक्षय को पता चला तो वे साजिद से खासा नाराज हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
Sajid Nadiawala
वहीं, जब ये बात साजिद नाडियावाला के कानों में पड़ी तो उन्होंने फिल्म 'हाउसफुल 3' बनाने की जिम्मेदारी साजिद खान से छीन ली। बता दें कि साजिद तब से अक्षय और नाडियावाला को मनाने की कोशिश में लगे हुए थे।
लेकिन अब जाकर साजिद खान की मेहनत रंग लाई है और तीनों में मेल-मिलाप हो गया है। बता दें कि फिल्म में अक्षय और रितेश की एंट्री तय है मगर एक्ट्रेस के लिए नाडियावाला ने न्यूकमर्स को लाने के लिए पोर्टफोलियो अप्लाई करने को कहा है।