फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर हो रहे हैं बोर, तो देखिए ये छह फिल्में जिनमें अलग-अलग हालात में लोग हो गए Lockdown

Thu, 16 Apr 2020 04:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लॉकडाउन के दौरान देखें ये फिल्में - फोटो : Social Media
इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है जिसकी वजह से हर कोई अपने घर के अंदर ही है। लोग घर से बाहर भी नहीं निकल सकते हैं। एक तरफ जहां कई लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं तो वहीं कई लोग खाली बैठे बोर भी हो रहे हैं।ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी फिल्मों की लिस्ट जिन्हें देखकर आप मौजूदा हालत में खुद को जोड़ सकते हैं। इन फिल्मों में भी कोई ना कोई कहीं ना कहीं लॉकडाउन हो जाता है। आप ये फिल्में कहां देख सकते हैं हम आपको ये भी बताएंगे। यहां है ये लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 7
कौन - फोटो : Social Media
कौन
इस पैकेज में सबसे पहले बात करेंगे 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म 'कौन' की। इस फिल्म में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह हैं। ये एक थ्रिलर फिल्म है। रामगोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक साइको किलर की कहानी है। फिल्म में उर्मिला और मनोज वाजपेयी एक घर में फंस जाते हैं। ये बॉलीवुड फिल्म आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
Life of Pi - फोटो : amar ujala mumbai
लाइफ ऑफ पाई 

साल 2012 में आई इस फिल्म में अभिनेता इरफान खान थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए इसके डायरेक्टर एंग ली को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में एक चिड़ियाघर का मालिक समुद्र के रास्ते अपना घर शिफ्ट कर रहा होता है। इस दौरान समुद्र में तूफान आ जाता है और सब खत्म हो जाता है। सिर्फ एक लड़का और उसके साथ एक बाघ बच जाता है। दोनों समुद्र के बीचों बीच नाव पर फंसे रहते हैं। ये कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है।

4 of 7
Buried - फोटो : Social Media
बरिड 
फिल्म 'बरिड' साल 2010 में आई थी। रोड्रिगो कोर्तेस के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक व्यक्ति के किडनैप हो जाने पर आधारित है। ये व्यक्ति एक ताबूत में बंद रह जाता है इसके पास केवल मोबाइल फोन और एक लाइटर होता है। दरअसल इस व्यक्ति की कुछ आतंकियों से टक्कर हो जाती है,जिसके बाद वो इस व्यक्ति को पत्थर मारकर बेहोश कर देते हैं और किडनैप कर लेते हैं और पांच मिलियन डॉलर की मांग के साथ उसे ताबूत में ही कैद कर देते हैं। ये फिल्म भी यूट्यूब पर आसानी से देखी जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
Cast Away - फोटो : Social Media
कास्ट अवे 
साल 2000 में आई ये फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के डायरेक्टर रॉबर्ट जेमेकिस के डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म में एक डिलीवरी सर्विस कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय प्लेन क्रैश की वजह से प्रशांत महासागर में गिर जाता है। जब उसे होश आता है तब वो एक आईलैंड पर होता है और वहीं फंस जाता है। फिल्म में टॉम हैंक्स की एक्टिंग आपको इमोशनल कर सकती है। ये फिल्म भी आप यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Passengers - फोटो : Social Media
पैसेंजर्स
पैसेंजर्स फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में भी लॉकडाउन की तरह ही दिखाया गया है। मॉर्टन टिलडम के निर्देशन में बनी ये मूवी एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें रोमांस का तड़का लगा है। फिल्म की कहानी दूसरे ग्रह पर जाने को लेकर है। जिसमें दूसरे ग्रह पर जाने के लिए शिप में मौजूद सभी पैसेंजर्स को हाइबरनेशन पर रखा जाता है। लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के चलते फिल्म का हीरो जिम पहले ही जाग जाता है और अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए फिल्म की हीरोइन औरोरा को भी जगा देता है। यहीं से शुरू होता है साइंस फिक्शन में रोमांस का तड़का। इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
The Shining - फोटो : Social Media
द शाइनिंग 
1980 में आई ये फिल्म 'द शाइनिंग' एक लेखक के ऊपर आधारित है। जिसे किताब लिखने के लिए एकांत की जरूरत होती है। जिसके लिए वो अपने परिवार (पत्नी और बेटे) को लेकर एक होटल में चला जाता है। यहीं पर शुरू होती है असल कहानी। यहां का एकांत उस लेखक के दिमाग में घर कर जाता है और वो अपनी ही पत्नी और बेटे की जान का दुश्मन बन जाता है। तो वहीं उसके बेटे के भी वहां रहस्यमयी दोस्त बन जाते हैं। इस हॉरर फिल्म का डायरेक्शन स्टैनली कुब्रिक ने किया है। ये फिल्म भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें