मायानगरी में बसी मनोरंजन की दुनिया सपने तो हर किसी को दिखाती है लेकिन हर किसी के सपने मुकम्मल हों और अंत समय तक उनका वहीं रुतबा बना रहे ऐसा कम ही हो पाता है। मनोरंजन की दुनिया में एक से एक नायाब सितारे देखने को मिले जिन्होंने मेहनत की, सफलता पाई, शोहरत-दौलत में हर किसी से आगे निकल गए लेकिन फिर जिंदगी में एक झटका लगा और उनका बेहद दर्दनाक अंत हुआ। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने जीवन के अंतिम दिन गरीबी में काटे।
आखिरी वक्त में ऐसी हो गई थी इन सितारों की हालत
यहां तक कि कई सितारों के पास उन्हें अंतिम समय में पानी पिलाने वाले तक नहीं बचा था। उनके जीवन लीला समाप्त होने के बाद जब उनकी कहानी सामने आई तो हर किसी की आंखें भर आईं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अपने जीवन में सफलता और शोहरत देखने के बाद अकेले में तोड़ दिया दम।