फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 हीरोइनों को नसीब नहीं हुई सच्ची मोहब्बत, 2 तो छोड़ चुकी हैं दुनिया

Wed, 03 Apr 2019 05:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
parveen ameesha and tabu - फोटो : file photo
बॉलीवुड में कई हीरोइनें ऐसी हैं जिन्हें प्यार तो हुआ लेकिन साथ नहीं मिला। प्यार की कसमें तो खाई लेकिन सात फेरे लेने तक बात पहुंच नहीं पाई। इन एक्ट्रेस में गुजरे जमाने की हीरोइन सुरैया से लेकर परवीन बॉबी का नाम शामिल है। तो चलिए आज हम आपको उन 4 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्हें प्यार तो कई बार हुआ लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन

2 of 5
Parveen Babi - फोटो : file photo
परवीन बॉबी
70-80 के दशक में जब इंडस्ट्री में इतना खुलापन नहीं आया था तब खुले बाल, हाथ में सिगरेट और मिनी स्कर्ट पहन अपने बिंदास अंदाज से परवीन बॉबी में इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई। परवीन ने तीन शख्स से प्यार किया था लेकिन जिंदगी भर अविवाहित रहीं। पहले डैनी, फिर कबीर बेदी और आखिर में परवीन महेश भट्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। परवीन ने अध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया। बाद में पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान को वो सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो सच नहीं होता। साल 2005 में परवीन बॉबी इस दुनिया से चल बसीं। 
विज्ञापन

3 of 5
dev anand and suraiya - फोटो : file photo
सुरैया
सुरैया, देव आनंद के साथ अपने मोहब्बत के फंसानों को लेकर काफी मशहूर हुईं। सुरैया से पहली मुलाकात में ही देव आनंद को उनसे प्यार हो गया। यह प्रेम मिलाप फिल्म 'विद्या' के सेट पर। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती से आशिकी का सफर शुरू हो गया। 'जीत' फिल्म के सेट पर देव आनंद ने सुरैया से अपने प्रेम का इजहार किया और उस समय में सुरैया को तीन हजार रुपए की हीरे की अंगूठी दी। कहा जाता है कि सुरैया की नानी को यह रिश्ता नामंजूर था, वो एक हिंदू-मुस्लिम शादी के पक्ष में नहीं थीं और यहां तक कि उनको फिल्म में सुरैया के देव आनंद के साथ दिए जाने वाले रोमांटिक दृश्यों से भी आपत्ति थी। 1951 में इस प्यार भरी कहानी का अंत हुआ। सुरैया ने ताउम्र शादी नहीं की। 2004 में 75 की उम्र में उनकी मौत हो गई।

4 of 5
ameesha patel - फोटो : file photo
अमीषा पटेल
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपना डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल अब तक अकेली हैं। अमीषा का मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ उनका अफेयर जगजाहिर है। दोनों ने लगभग 5 साल तक अफेयर के बाद इस रिश्ते को 2007 में खत्म किया। इसके एक साल बाद अमीषा, कनव पुरी नामक बिजनेसमैन को डेट करने लगी थीं। मगर यह प्यार भी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। 2010 में इस रिश्ते को खत्म करने के बाद अमीषा ने मीडिया में खुद कहा कि उनका शादी करने का अबतक मन नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tabu - फोटो : file photo
तब्बू
निजी जिंदगी की बात की जाये तो तब्बू का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा पर उन्होंने अबतक शादी नहीं की। कहा जाता है कि तब्बू को अपने फिल्मी करियर के दौरार साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन से प्यार हो गया था। दोनों के करीब 15 साल तक एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे। दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला, लेकिन उनकी शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे। तब्बू ने एक बयान में कहा था कि अजय देवगन की वजह से मैं आज भी सिंगल हूं। तब्बू ने कहा कि मैं अजय को तब से जानती हूं जब वो मेरे पड़ोस में रहा करते थे। पास में मेरा कजिन समीर आर्या भी रहता था। दोनों मेरे ऊपर नजर रखते थे और कोई भी लड़का मुझसे मिलने आता था तो ये दोनों उसे डरा-धमका कर भगा देते थे। अजय देवगन की वजह से मैं आज भी सिंगल हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें