भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भाजपा ने आजमगढ़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेख यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। हाल ही में निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। 'निरहुआ' को जिला पुलिस ने वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा दी है।
माना जा रहा है कि भाजपा ने पूर्वांचल में निरहुआ की लोकप्रियता को भुनाने के लिए यह फैसला लिया है। अगर पार्टी का यह फैसला सही साबित होता है तो यकीनन सपा प्रमुख अखिलेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।