अपने गानों और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनका एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परमीश के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
परमीश के नए गाने का नाम 'छड़ा' है। गाने में वह सिंगल रहने की बात करते हैं। परमीश पंजाब गाने में वह कहते हैं कि वह गर्व के साथ सिंगल रहते हैं और कोई गर्लफ्रेंड न होने की वजह से दोस्तों के साथ भरपूर मस्ती करते हैं और उन्हें कोई टेंशन नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
परमीश के इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। अब तक उनके गाने को 62 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। 'छड़ा' गाने को देसी क्रू ने म्यूजिक दिया है। पता हो कि परमीश ज्यादातर अपने गानों को यूथ से जोड़कर बनाते हैं।
आपको बता दें कि परमीश अच्छे सिंगर के साथ एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। उन्होंने साल 2011 में ‘पंजाब बोलदा’ फिल्म के साथ पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी ‘रॉकी मेंटल’ गाने को यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।