अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी
- फोटो : File Photo
अर्चना पूरन सिंह की पहली शादी टूटने के बाद उनका प्यार से भरोसा उठ गया था। लेकिन परमीत ने उनके दिल में ऐसी दस्तक दी कि अर्चना का दिल पिघल गया। दोनों की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। अर्चना, परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत उनकी सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप रहने का फैसला लिया।