ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
लोक सभा चुनाव 2019 का कल 18 अप्रैल को दूसरा चरण शुरु होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। बॉलीवुड से भी कुछ कलाकार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इस कड़ी में फिल्म निर्माता अशोक पंडित भी चुनाव के बीच खुलकर बोल रहे हैं। इस बार अशोक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने लिखा 'बांग्लादेशी अभिनेताओं को भारत के चुनाव में प्रचार के लिए पेश कर ममता ने यह साबित कर दिया है कि वह अपने वोट बैंक के लिए कितनी संख्या में घुसपैठियों का साथ दे रही हैं, उनकी इस गतिविधि से लग रहा है कि उन्हें मुसलमानों से भी कोई आशा नहीं है, यही कारण है कि वह बांग्लादेशियों को भारत में ला रही हैं।'