फिल्म ‘सायना’ का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक अमोल गुप्ते ने बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक ‘सायना’ श्रद्धा कपूर संग शुरू की थी। श्रद्धा को इस फिल्म से बेहतर फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ ‘स्ट्रीट डांसर थ्रीडी’ लगी। फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुकी तो परिणीति चोपड़ा की एंट्री हुई। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर परिणीति बताती हैं कि भले फिल्म मे उनकी एंट्री एक हीरोइन के फिल्म छोड़े देने के बाद हुई हो, लेकिन इससे उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ा। परिणीति कहती हैं, ‘मेरे ऊपर सिर्फ अपने निर्देशक के सामने खुद को साबित करने का दबाव था। बैडमिंटन सीखने का दबाव था, बस। बाकी किसी तरह का दबाव मैंने महसूस नहीं किया।’