फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बहन परिणीति ने शेयर की प्रियंका और निक जोनस की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Tue, 22 Jan 2019 08:33 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को भले ही दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका हो, लेकिन अभी तक शादी के दौरान खींची अनदेखी तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी बहन प्रियंका की शादी की ऐसी ही कुछ अनदेखी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी कैरेबियन से अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह पति निक जोनस संग छत पर बड़े ही रोमांटिक अंदाज में खड़ी हुई थीं। इससे पहले दोनों की एक हनीमून तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें निक जोनस प्रियंका को किस करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
इस फोटो में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं।बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के एक बेहतरीन होटल में शाही अंदाज से हुई थी। वहीं दोनों हनीमून के लिए कई जगहों पर गए। हनीमून के बाद प्रियंका का नया हेयर स्टाइल भी देखने को मिला। नए हेयर स्टाइल में प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

4 of 5
priyanka chopra wedding - फोटो : instagram
निक जोनस और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते जीजा और साली के हैं। फोटो में साफ दिख रहा है कि परिणीति अपने जीजा के साथ मस्ती करती नजह आ रही हैं।  बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की शादी हिन्दू और ईसाई रिती रिवाज से हुआ था।निक जोनस हॉलीवुड एक्टर हैं और उन्होंने हॉलीवुड में बेहतरीन फिल्में भी की हैं। वहीं निक जोनस प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra wedding - फोटो : instagram
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड, Isn't It Romantic रोमांटिक और बॉलीवुड की 'द स्काई इज पिंक' फिल्म आने वाली है।'द स्काई इज पिंक' फिल्म में उनके अलावा 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम और फरहान अख्तर नजर आएंगे।वहीं परिणीति की बात करें तो उनकी आने वाली अगली फिल्म 'केसरी' है और यह 2019 में ही रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें