फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 की उम्र में इस वीडियो से तहलका मचा रही हैं पूजा बेदी की बेटी, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

Tue, 22 Jan 2019 07:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aalia Furniturewalla - फोटो : Instagram
जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बाद पूजा बेदी (Pooja Bedi) की बेटी आलिया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्मी सफर की शुरुआत करने से पहले आलिया सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
aalia furniturewalla - फोटो : social media
इस वीडियो को आलिया ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के 'मैं तैनू समझांवा' गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में आलिया बेहद अच्छा डांस कर रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले उन्होंने खुद बताया था कि पहले उन्हें डांस करने में काफी मुश्किल होती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
pooja bedi - फोटो : file photo
आलिया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla)  की मां पूजा बेदी (Pooja Bedi)  ने 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही थी लेकिन उनका करियर ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। अब पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी फिल्मों में अपने जलवे बिखेरने वाली हैं। आलिया एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' में दिखेंगी। 

4 of 5
Aalia Furniturewalla - फोटो : Instagram
'जवानी जानेमन' फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ करेंगे। फिल्म की कहानी 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया, सैफ अली खान की बेटी के किरदार में होंगी। जल्द ही फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aalia Furniturewalla - फोटो : Instagram
फिल्म के को-प्रोड्यूसर जय ने बताया कि 'आलिया के रोल के लिए 50 और एक्ट्रेस ने ऑडीशन दिया था जिसके बाद आलिया का चुनाव किया गया। किसी ने मुझे बताया कि पूजा बेदी की बेटी एक्टिंग करना चाहती है। मैंने उसकी तस्वीरें देखीं और पूजा को मैसेज किया कि आलिया को लेकर मेरे टच में रहें।' बता दें कि फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें