परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' का गाना 'माना कि हम यार नहीं' जैसे ही रिलीज हुआ इस गाने को चौतरफा तारीफ मिली। गाने में परिणीति ने खुद आवाज दी है। अब अगर आप परिणीति के गाने के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको परिणीति की आवाज में आपको एक और गाना सुनने को मिलेगा। जिसका वीडियो अभी कुछ देर पहले ही परिणीति ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।