फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर का पद्मावत पर बड़ा बयान, बोले- गलत फिल्म होगी तो लोग रिएक्ट ही करेंगे

Tue, 23 Jan 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nana Patekar
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का रिलीज से पहले देश भर में जमकर विरोध हो रहा है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म को लेकर एक्टर नाना पाटेकर ने अपनी राय दी है।नाना पाटेकर ने पद्मावत विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा ‘कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। फिल्मों पर बवाल होना आम बात है। जब मूवी को सेंसर से ग्रीन सिग्नल मिल गया तो वो रिलीज होगी। हालांकि सही विषय पर फिल्म बनाएं। आप सही फिल्म बनाएंगे तो लोग रिएक्ट नहीं करेंगे। आप गलत फिल्म बनाएंगे तो लोग रिएक्ट जरूर करेंगे।’
विज्ञापन

2 of 4
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने आगे कहा ‘मेरी फिल्म में कभी कोई कांट्रोवर्सी नहीं हुई, मैंने क्रांतिवीर जैसी फिल्में बनाई, बोल्ड स्टेटमेंट होने के बावजूद उन पर कभी कोई बवाल नहीं हुआ। जरूरी है इस बात को याद रखना कि आप फिल्म क्या सोचकर बना रहे हैं। नाना पाटेकर का ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। नाना पाटेकर ने ये जवाब अपनी मराठी फिल्म आपला मानुष की स्‍क्रीनिंग के दौरान दिया।
विज्ञापन

3 of 4
नाना पाटेकर
आपला मानुष इसी साल 9 फरवरी को रिलीज होगी। सतीश रजवाड़े के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर, सुमीत राघवन और इरावती हरषे भी होंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
पद्मावती - फोटो : ani
बात करें पद्मावत विवाद की तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी ये विवाद थमता नहीं दिख रहा है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण महारानी पद्मिनी का किरदार निभा रही हैं। तो वहीं शाहिद कपूर राजा रतन सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें