फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की शादी के 6 माह बाद परिणीति ने कबूली सच्चाई, 'जूता चुराई' रस्म में निक जीजू से क्या मिला?

Fri, 21 Jun 2019 10:51 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parineeti Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। ये शादी जोधपुर के उमेद भवन से हुई थी। इस रॉयल शादी की आज भी चर्चा होती है। एक बार परिणीति ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने जीजू से जूते चुराई के लिए 37 करोड़ रुपए मांगे हैं। जवाब में निक ने कहा था कि वो इसका डबल देंगे। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उन्हें निक जीजू ने जूता चुराई में क्या कुछ दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
parineeti chopra
प्रियंका की शादी का जश्न तीन दिन तक चला था। इसमें दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति से शादी की थी । परिणीति हाल ही में बीएफएफ वोग सीजन 3 में सानिया मिर्जा के साथ पहुंची थीं । यहां परिणीति ने बताया कि जूता छिपाई रस्म में निक ने उन्हें क्या दिया था । प्रियंका की शादी के दौरान एक सवाल बहुत चर्चा में रहा था। इस सवाल पर खबर आई थी कि निक ने परिणीति को जूते चुराई रस्म के लिए 5-5 लाख रुपए दिए थे। अब परिणीति ने बताया है कि निक ने उन्हें बहुत सारे पैसे और हीरे की अंगूठी दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
parineeti chopra
परिणीति ने कहा, 'वो हम लोगों से ज्यादा तैयारी करके आए थे । हमें लगा हम ही लोग बहुत होशियार हैं । हम लोगों ने ये रस्म की और उनसे कैश मांगा । वो पहले से ही तैयार थे । उन्होंने किसी को इशारा किया और हम सब बहने पीछे देखने लगीं। फिर वहां एक शख्स बड़ी सी ट्रे लेकर आया जिसमें हीरे की कई सारी अंगूठियां थीं ।'
 

4 of 5
parineeti chopra
'हमें हीरे की अंगूठियों के अलावा कई सारे गिफ्ट और कैश भी मिले । तो मुझे ये बताने में बहुत खुशी है कि निक जीजू कितने दिलदार हैं। प्रियंका अपनी शादी में बहुत खुश और उत्साहित थीं। बरात आने से पहले ही वो तैयार हो गई थीं । फिल्मी स्टाइल में भागकर आई और अपनी बरात देखी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parineeti chopra
बता दें कि इस शो के दौरान परिणीति ने बताया था उन्हें 'पीकू' ना करने का अफसोस है । ये फिल्म दीपिका पादुकोण से पहले परि को ऑफर हुई थी । परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी कर कर रही हैं । पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था । अब परिणीति, साइना के किरदार में नजर आएंगी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें