साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। विजय चंद्रशेखर 22 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को फैंस विजय के नाम से भी जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है। विजय के जन्मदिन से पहले आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...