फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी: परिणीति चोपड़ा उठाएंगी जनता के मुद्दे, महिलाओं की सुरक्षा करेंगी कनी कुश्रुती; देखें ये फिल्में-सीरीज

Thu, 08 Oct 2026 07:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस वीकएंड आपको बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी।
 
विज्ञापन
1 of 9
ओटीटी दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिली है। अब रातें ठंडी हो रही हैं। ऐसे में लोग घर से बाहर निकल कर घूमने-फिरने जा रहे हैं। कुछ लोग अच्छा वक्त बिताने के लिए सिनेमा का रुख कर रहे हैं। कई लोग घर पर बैठ कर मौसम का आनंद लेना चाहते हैं। इन लोगों के लिए यह वीकएंड खास होने वाला है क्योंकि इस वीकएंड ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
रिपोर्टिंग लाइव
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' इस वीक की ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह 09 अक्तूबर को दस्तक देगी। इसमें वे पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी और अवैध रेत खनन का पर्दाफाश करेंगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। परिणीति के अलावा फिल्म में देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे सितारे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
आवारापन 2
इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'आवारापन 2' ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया। मगर, अब तक यह सिर्फ रेंट पर उपलब्ध थी। इसे देखने के लिए दर्शकों को जेब ढीली करनी पड़ रही थी। मगर, अब यह मासिक सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए भी 09 अक्तूबर से उपलब्ध रहेगी। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

सलमान खान टावर: क्या सुपरस्टार के नाम पर रखा जाएगा ऊंची इमारत का नाम? सैटेलाइट टाउन जैसा दिख सकता है प्रोजेक्ट

4 of 9
आईज - फोटो : सोशल मीडिया
आइज
मलयालम वेब सीरीज 'आइज' 9 अक्तूबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी पुलिस अफसर टीना सेबेस्टियन (कनी कुसरुति) के आस-पास घूमती है। वह स्टॉकिंग के परेशान करने वाले मामलों की जांच करती हैं। इन मामलों को सुलझाने के लिए वह मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करती हैं, ताकि अपराधियों की सोच को समझ सकें।
विज्ञापन

5 of 9
मंदादि - फोटो : सोशल मीडिया
मंदादि
यह तमिल भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। सूरी और सुहास अभिनीत यह फिल्म 08 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

6 of 9
बिलो - फोटो : सोशल मीडिया
बिलो
यह कनाडाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जो 08 अक्तूबर  2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। जोश हार्टनेट, मैकेंजी डेविस और चार्ली हीटन अभिनीत यह सीरीज समुद्र किनारे बसे एक छोटे से शहर की कहानी पर आधारित है। शहर पर अचानक एक रहस्यमयी समुद्री जीव का आतंक शुरू हो जाता है। ऐसे में एक मछुआरा सामने आता है, जो अपने समुदाय और परिवार की सुरक्षा के लिए खतरनाक जीव से दो-दो हाथ करता है।
विज्ञापन

7 of 9
टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट
अगर के-ड्रामा सीरीज में आपकी दिलचस्पी है तो यह सीरीज आपके लिए है। इसे 09 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इसकी कहानी एक बड़े कारोबारी घराने के वारिस की है, जिसके शरीर में आर्टिफिशियल हार्ट लगा है। उसकी जिंदगी में एक लड़की आती है।

8 of 9
एनिमल्स - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल्स 
यह एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। बेन अफ्लेक निर्देशित 'एनिमल्स' 09 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें अफ्लेक, केरी वाशिंगटन, जिलियन एंडरसन, एड्रियाना पाज और लुइस गेरार्डो मेंडेज हैं। यह एक राजनीतिक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो एक मेयर पद के उम्मीदवार के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन

9 of 9
स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे
टॉम हॉलैंड अभिनीत मार्वल्स की 'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' भी इस वीक ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। दर्शक इसे 06 अक्तूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें