फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा ने चुकाई विरोध की कीमत, इस पद से हटाने की अफवाह

Sat, 21 Dec 2019 05:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
parineeti chopra - फोटो : Social Media
नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर बीते दिनों प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज की जिसके बाद स्टार्स ने जमकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। इनमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की। अब कहा जा रहा है कि इसी ट्वीट के चलते हरियाणा सरकार ने अभिनेत्री को बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर पद से हटा दिया है।

विज्ञापन

2 of 6
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब (Citizenship Amendment Bill) को भूल जाइये। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? बर्बर है।'
विज्ञापन

3 of 6
Parineeti Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
परिणीति के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा, 'हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर परिणीति चोपड़ा के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आए ट्वीट के बाद सरकार ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र मलिक ने कहा कि परिणीति हमारी ब्रांड अंबेसडर नहीं हैं।' इसके साथ एक और यूजर ने लिखा, 'हरियाणा सरकार ने परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ प्रोजेक्ट के ब्रांड अंबेसडर के रूप में हटा दिया है, क्योंकि उन्होंने हिंसक प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ट्वीट किया था।'
 
 

4 of 6
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : PTI
इन ट्वीट्स के अलावा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर लिखा, 'खट्टर साहब हरियाणा की बेटियां पढ़ी लिखी भी हैं, समझदार भी और अपने विचार व्यक्त करने का साहस रखने वाली भी। उन्हें ब्रांड अंबेसडर से हटा कर और बौखला कर आप उनकी आवाज नहीं दबा सकते। और जजपा चुप क्यों है? कितनों की आवाज दबाओगे और आखिर कब तक?'
 
विज्ञापन

5 of 6
साक्षी मलिक - फोटो : amar ujala
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति 2015 में हरियाणा सरकार में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड अंबेसडर बनाई गईं थीं। उन्होंने अभियान के साथ 2016 में अपना कार्यकाल समाप्त कर लिया। उसके बाद रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 2016 में यह पद संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sushant Singh - फोटो : amar ujala
बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबर आई कि अभिनेता सुशांत सिंह 'सावधान इंडिया' से बाहर कर दिया गया है। सुशांत सिंह ने सावधान इंडिया को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'और सावधान इंडिया के लिए मेरा कार्य समाप्त होता है'। इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि सच बोलने की यह कीमत चुकाई है आपने ? जिस पर सुशांत का जवाब आया कि, 'मेरे दोस्त यह बहुत छोटी सी कीमत है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जवाब कैसे देंगें?।

जामिया-AMU के छात्रों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें