फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses: परिणीति से पहले इन अभिनेत्रियों ने नेताओं को चुना अपना हमसफर, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Wed, 20 Sep 2023 12:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
परिणीति चोपड़ा जल्दी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। राजनेता राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर को वह सात फेरे लेंगी। फिलहाल, इस शादी की तैयारी राजस्थान के उदयपुर में जोर-जोर से चल रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने नेताओं को अपना हमसफर चुना है।
Gadar 2 Vs Pathaan Day 40: ‘गदर 2’ के नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में अब इतनी कसर, ‘पठान’ से बढ़त अब भी बरकरार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाली आयशा ने अपने हमसफर के रूप में एक नेता को चुना है। उन्होंने अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की है। पिता की तरह फरहान भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : Social media
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री में स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल किया जाता है। अभिनेत्री ने अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। कुछ ही समय पहले उन्होंने सपा नेता फहाद अहमद से शादी की है। स्वरा जल्दी ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप के साथ अपना फोटोशूट कराया है।

4 of 5
अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा - फोटो : instagram.com/navneetravirana
नवनीत कौर राणा
इस लिस्ट में नवनीत कौर राणा का नाम भी शामिल है। नवनीत पूर्व अभिनेत्री हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद नवनीत ने विधायक रवि राणा से शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एचडी कुमारस्वामी, राधिका कुमारस्वामी - फोटो : फाइल
राधिका कुमारस्वामी
राधिका कुमारस्वामी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं। खूबसूरती के मामले में वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री को कड़ी टक्कर देती हैं। राधिका ने भी राजनेता को अपना हमसफ़र चुना है। उन्होंने एचडी कुमारस्वामी से शादी की है। वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
Manoj Bajpayee: गणेश चतुर्थी पर मनोज बाजपेयी की नई फिल्म की शूटिंग शुरू, 'भैया जी' के लिए लखनऊ पहुंचे एक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें