परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा
- फोटो : insta
परिणीति और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इनका रिश्ता तय माना जा रहा है। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की खबरों को लेकर गायक हार्डी संधू ने बयान दिया था। हार्डी ने कहा था कि उन्होंने परिणीति को फोन कर बधाई भी दे दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा भी ट्वीट कर राघव और परिणीति को बधाई दे चुके हैं।