फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल बायोपिक की ट्रेनिंग में परिणीति चोपड़ा हुईं घायल, तस्वीर शेयर कर जताया दुख

Sat, 16 Nov 2019 07:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parineeti Chopra - फोटो : Instagram
परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वह इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। पहले श्रद्धा कपूर इस फिल्म में साइना की भूमिका निभाने वाली थीं लेकिन किन्हीं वजहों से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया। हाल में परिणीति ने बतायe कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई।
विज्ञापन

2 of 5
parineeti chopra
परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर ट्रेनिंग की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई
विज्ञापन

3 of 5
साइना नेहवाल - फोटो : pti
परिणीति ने अपनी एक फोटो पोस्ट की है, इस तस्वीर में वह पीठ करके बैठी हुई हैं और गर्दन पर बैंड-एड लगाया हुआ है।  उन्होंने फोटो के साथ लिखा है, मैं और साइना की पूरी टीम बहुत ध्यान रख रहे हैं कि मुझे कोई चोट न ले लेकिन शिट हैपेन्स! दोबारा बैडमिंटन खेलना शुरू कर सकूं इससे पहले मैं जितना हो सकेगा रेस्ट करूंगी।
 

4 of 5
Parineeti Chopra, Ajay Devgn - फोटो : amar ujala
बीते दिनों परिणीति चोपड़ा ने अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में काम करने से इनकार कर दिया। अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण परिणीति इस फिल्म को लेकर तारीख नहीं निकाल पा रही थी जिस वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parineeti Chopra - फोटो : amar ujala mumbai
लबे समय से वह इसे लेकर समाधान निकालने का प्रयास भी कर रही थी हालांकि वह दूसरी फिल्मों को पहले ही तारीख दे चुकी थी जिस वजह से अब इस फिल्म के लिए समय निकालना मुमकिन नहीं हो पाया। आखिरकार परिणीति को फिल्म से अलग होने का फैसला लेना पड़ा।

बिना परमिशन शूटिंग कर रहे थे पकंज त्रिपाठी और कृति सेनन, पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें