फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra Out: यशराज फिल्म्स की टैलेंट शाखा से परिणीति की छुट्टी, चार फ्लॉप फिल्मों का बड़ा साइड इफेक्ट

Mon, 31 Oct 2022 05:38 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बावजूद हमेशा अपने अलग ही रुआब में रहने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाता अब यशराज फिल्म्स से टूट गया है। कंपनी की प्रचार शाखा के लिए काम करते समय फिल्म ‘जब वी मेट’ के किरदार गीत की नकल करने का एक वीडियो टेप देखकर निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उन्हें अपनी कंपनी की फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में हीरोइन बना दिया था। लेकिन, फिल्मों में एक्टिंग की दुकान परिणीति की चलती नहीं दिख रही। पिछले पांच साल में रिलीज उनकी सारी फिल्में लाइन से फ्लॉप रही हैं और उनकी जगह यशराज फिल्म्स अब किसी नए चेहरे को अपनी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी में जगह देने की तैयारी में है।
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लंदन में हुई पढ़ाई
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन के तौर पर इंडस्ट्री में चर्चित रहीं परिणीति चोपड़ा की पढ़ाई लंदन में हुई है। जानकारी के मुताबिक वहां उन्होंने कारोबार, वित्त और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। संगीत में भी वह स्नातक बताई जाती हैं। परिणीति चोपड़ा कभी यशराज फिल्म्स में बनने वाली फिल्मों के सितारों के इंटरव्यू कराया करती थीं। फिर एक समय ऐसा भी आया जब यशराज फिल्म्स के दफ्तर में ही उनके ही इंटरव्यू होने लगे और फिल्म ‘इश्कजादे’ के समय उनके इंटरव्यू करने वाले पत्रकारों को अब भी उनका जरूरत से ज्यादा रुआब दिखाना याद है। ये रुआब उनका कभी गया नहीं और उनके करीबी बताते हैं कि परिणीति का ये व्यवहार ही उनके करियर को पटरी से उतारने की बड़ी वजह रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा, सुशांत राजपूत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फ्लॉप फिल्मों की कतार
‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ और ‘इश्कजादे’ जैसी फिल्मों के बाद परिणीति को सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी काम करने का मौका मिला लेकिन बात बनी नहीं। ‘हंसी तो फंसी’, ‘दावत ए इश्क’, ‘किल दिल’, ‘ढिशूम’ और ‘मेरी प्यारी बिंदु’ तक आते आते परिणीति चोपड़ा का सोलो हीरोइन का रुतबा ढल चुका था और फिर उन्हें मिली निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’। इस फिल्म ने उनका करियर बचाने की कोशिश की लेकिन इसके बाद फिर ‘नमस्ते इंग्लैंड’ ने उनको वहीं पहुंचा दिया, जहां से वह शुरू हुई थीं।

4 of 5
ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांच साल में एक भी फिल्म नहीं चली
‘केसरी’ के औसत कलेक्शन का भी परिणीति को खास फायदा नहीं हुआ और इसके बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी सारी फिल्में ‘जबरिया जोड़ी’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘साइना’ और ‘कोड नेम तिरंगा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। परिणीति के पास ले देकर अब सिर्फ दो फिल्में हैं, इनमें से एक ‘ऊंचाई’ 11 नवंबर को रिलीज हो रही है और दूसरी फिल्म अक्षय कुमार स्टारर ‘कैप्सूल गिल’ का अभी बस एक शेड्यूल ही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब नई एजेंसी संभालेगी काम
फिल्मों में सफलता न मिलती देख परिणीति ने डिजिटल पर ‘ए गर्ल ऑन द ट्रेन’ में काम किया, टेलीविजन चैनलों के रियलिटी शोज में प्रतिभागी और जज भी बनीं। वेब शो ‘खतरा खतरा खतरा’ में भी उन्होंने काम किया। लेकिन, बात बनी नहीं। जानकारी के मुताबिक परिणीति और यशराज फिल्म्स ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है और अब कोई नई एजेंसी परिणीति चोपड़ा का काम संभालने जा रही है। यशराज फिल्म्स की टैलेंट एजेंसी की कलाकार होने का असर ये रहा कि तीन साल पहले तक परिणीति की औसत कमाई 12.50 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें