फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया के बेटे की खुद को मौसी बताने पर ट्रोल हुईं परिणीति,यूजर्स बोले- 'खाला या आंटी ही बन सकती हो'

Wed, 03 Apr 2019 07:16 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parineeti Chopra,Izhaan Mirza - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस बार वह एक बच्चे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खुद को उसकी खाला यानी मौसी बताने की वजह से ट्रोल हो रही हैं। इस तस्वीर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं और भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
parineeti chopra - फोटो : file photo
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर छोटे बच्चे को गोद में लिए एक तस्वीर साझा की। मीडिया रिपोर्ट्स और परिणीति की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार ये तस्वीर मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के 5 महीने बेटे इजहान खान की है। परिणीति ने इजहान की इस तस्वीर को साझा करते हुए बेहद प्यार भरा कैप्शन भी दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Parineeti Chopra - फोटो : file photo
उन्होंने लिखा- 'मैं खाला बन गई हूं। इज्जु को मैं खाना चाहती हूं, लेकिन अभी के लिए मैंने अपना हाथ खाने की इजाजत उसको दी हैं, सानिया मैं इसको हमेशा के लिए अपने पास रख सकती हूं।' परिणीति अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

 

4 of 5
parineeti chopra - फोटो : file photo
खुद को खाला बोलने पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कुरान का हवाला देते हुए परिणीति को बुर्का पहनने की सलाह तक दे डाली तो वहीं दूसरे ने लिखा- 'मैडम आप खाला या आंटी ही बन सकती हैं मौसी तो बनने से रहीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kesari - फोटो : file photo
आपको बता दें कि इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' काफी धमाल मचा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में भी फिल्म की कमाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें