एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि परिणीति इस वैलेंटाइन्स डे पर अपने को-स्टार अर्जुन कपूर संग फोटोशूट के लिए जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि सितंबर 2017 में उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी जिसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग लगातार लेट होती चली गई है। अब वह देरी नहीं करना चाहती और सारा समय फिल्म को देना चाहती हैं। यही कारण है कि वह वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अर्जुन के साथ फोटोशूट पर जाएंगी।