संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की एंट्री पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ क्लब में हो चुकी थी। लंबे वीकेंड का फायदा उठाते हुए 'पद्मावत' ने जिस तरह 135 करोड़ की कमाई कर ली उसे देखकर लग रहा था कि फिल्म बॉक्सऑफिस में दमदार प्रदर्शन करेगी। मगर सोमवार के बाद मंगलवार को भी फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया। इसके बाद अब फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को दूसरी मुश्किल ने घेर लिया है।
विज्ञापन
2 of 6
करणी सेना के विरोध के बाद अब फिल्ममेकर्स पायरसी को लेकर परेशान चल रहे हैं। इस बारे में सरकार से भी मदद की गुहार लगाई गई है। मेकर्स ने महाराष्ट्र साइबर डिजिटल क्राइम यूनिट से मदद मांगी है। यह विभाग राज्य सरकार की ओर से पाइरसी यानी डिजिटल चोरी से जुड़े मामले देखती है।
विज्ञापन
3 of 6
भारत के कुछ राज्यों में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' पूरी की पूरी ऑनलाइन लीक हो गई है और लोग इसे धड़ल्ले से मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। 164 मिनट लंबी फिल्म 'पद्मावत' कई मूवी वेबसाइट पर लीक हो चुकी है। इतना ही नहीं फिल्म को कई लोग डाउनलोड कर चुके हैं। वैसे आपको बता दें कि फिल्में ऑनलाइन डाउनलोड करना पायरेसी कानून के तहत गैरकानूनी है।
4 of 6
अब मेकर्स को जैसे ही फिल्म की धड़ल्ले से पायरेसी पर चलने की खबर मिली तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एंटी ऑनलाइन पायरेसी यूनिट और सरकार से मदद मांगी। महाराष्ट्र साइबर डिजिटल विभाग अभी पिछले चार महीने से ही शुरू हुआ है। जो फिल्म इंडस्ट्री के मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, प्रोड्यूसर गिल्ड और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
'पद्मावत' को भारत में कई वेबसाइट्स से डाउनलोड किया जा रहा है। इनमें aeonsource, bigdaddymovies, moviespur, rdxhd समेत कई अन्य वेबसाइट भी शामिल हैं। यहां से ना सिर्फ मूवी फ्री में डाउनलोड की जा सकती है बल्कि ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। अब उन वेबसाइट पर सख्त कार्रवाई करते हुए रोक लगाने की तैयारी की जा रही है जो इस तरह के वीडियो कंटेंट को अपलोड कर रही है।
हमारे देश में पायरेसी कानून के तहत यदि कोई ऑनलाइन फिल्म देखता है तो वह कानून का उल्लंघन करता है और इसके तहत दोषी को 3 साल तक की सजा हो सकती है। फिल्म 'पद्मावत' के ऑनलाइन लीक होने से निर्माता कंपनी वायकॉम 18 को काफी नुकसान हो सकता है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार छठे दिन 'पद्मावत' ने 14 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म ने 143 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि छठे दिन फिल्म का कलेक्शन सबसे कम रहा है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/Padmaavat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Padmaavat</a> passes the crucial ‘Monday test’... Maintains the momentum... Collects a SOLID figure… Wed [limited previews] 5 cr, Thu 19 cr, Fri 32 cr, Sat 27 cr, Sun 31 cr, Mon 15 cr. Total: ₹ 129 cr. India biz.</p>— taran adarsh (@taran_adarsh) <a href="https://twitter.com/taran_adarsh/status/958290994272727040?ref_src=twsrc%5Etfw">January 30, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>