Parineeti Chopra
परिणीति ने शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्में कीं। इसके बाद एक साल तक बड़े पर्दे से गायब रहीं लेकिन वो अपनी मर्जी से फिल्मों से दूर नहीं थी। उन्होंने आखिर खुद सामने आकर बताया कि वो इस दौरान क्या कर रही थी और निर्देशकों के दबाव की वजह से उन्हें क्या-क्या करना पड़ रहा है। दरअसल जब परिणीति को फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली तो इसकी एक वजह उनका भारी शरीर भी माना गया।