फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान-परिणीति के जन्मदिन से अक्षय कुमार के ट्रोल होने तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Tue, 22 Oct 2019 12:29 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 'इशकजादे' में वो पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं। 22 अक्टूबर 1988 को जन्मीं परिणीति का आज जन्मदिन है।

डेढ़ साल तक डिप्रेशन में रही थीं परिणीति चोपड़ा, खाने तक के नहीं बचे थे पैसे
विज्ञापन

2 of 5
kader khan govinda
शब्दों के शहंशाह,  बेहतरीन कॉमेडियन, दिग्गज कलाकार और कला के सच्चे उपासक कादर खान का आज जन्मदिन है। 1973 में फिल्म दाग से पर्दे पर कदम रखने वाले कादर साहब ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। पर्दे पर उनकी आंखों में आंसू देखकर दर्शक रोता था, उनकी कॉमेडी से सिनेमा हॉल हंसी से गुंजता था, उनके लिखे डायलॉग को सुनकर तालियां पिटती थीं। न जाने कितने अभिनेताओं को उन्होंने सिनेमा का सरताज बनाया लेकिन जिंदगी के अंतिम दिनों में उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। 31 दिसंबर 2018 को कादर खान का निधन हो गया था।

मौत से पहले सिर्फ इतना कह पाए थे कादर खान, 5 दिन पहले छोड़ दिया था खाना
विज्ञापन

3 of 5
Ajit Khan - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी विलेन शब्द दिमाग में आता है तो दिमाग में एक भयानक और डरावनी छवि उभरती है...एक ऐसा चेहरा नजरों के सामने आता है जो हाथों में पिस्तौल थामे लोगों को डरा-धमका रहा है....गले में एक छोटा सा रुमाल बांधा हुआ है और लंबे, फैले हुए बाल हैं, लेकिन बॉलीवुड के मशहूर विलेन रहे एक्टर अजीत की छवि इससे बिल्कुल उलट थी। 27 जनवरी 1922 को जन्मे अजीत खान का आज जन्मदिन है।

नाले के पाइप में रहकर मुंबई में गुंडई करता था ये एक्टर, 'मोना डार्लिंग' से हुआ था मशहूर

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सलमान खान स्टारर बिग बॉस 13 सुर्खियों में बना हुआ है। हर बार कुछ न कुछ शो में ऐसा देखने को मिलता है जिससे शो सुर्खियों में आ जाता है। इसके अलावा सलमान खान भी वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ ऐसा होने वाला है जिसने सलमान खान को बेहद नाराज कर दिया है।

VIDEO: गुस्से में बिग बॉस के स्टेज पर चीखने लगे सलमान खान, कह दिया शो को अलविदा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar Memes - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर रविवार को हुए चुनाव में जमकर मतदान हुआ। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने अपने मताधिकारी का इस्तेमाल किया। आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, प्रीति जिंटा जैसे कई बड़े सितारों ने वोट डाला लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी स्टार्स थे जो मतदान केंद्र पर नजर नहीं आए। इनमें से एक अक्षय कुमार हैं। ट्विटर पर इसी के चलते जब कुछ यूजर्स ने उनका मजाक बनाया तो अक्षय के फैंस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

महाराष्ट्र चुनाव में वोट न दे सके अक्षय कुमार को ट्रोल करने पर आया फैंस को गुस्सा, ऐसे दिया जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें