मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने शनिवार शाम श्लोका मेहता से सगाई कर ली। देश की सबसे बड़ी सगाई में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा बिजनेस टाइकून और राजनेताओं ने भी शिरकत की। पार्टी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में रखी गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अंबानी
अपनी सगाई पर श्लोका मेहता ने अबु जानी का डिजाइन किया हुआ ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। वहीं आकाश मरून कलर की शेरवानी में नजर आए। ईशा अंबानी और नीता अंबानी भी व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखीं।
विज्ञापन
3 of 7
नव्या नवेली
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की बात करें तो ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, सचिन तेंदुलकर, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा और नव्या नवेली जैसे बड़े स्टार पहुंचे।
4 of 7
नव्या नवेली
अंबानी की पार्टी में सबसे ज्यादा सुर्खियां अमिताभ बच्चन की नातिन यानी नव्या नवेली ने बटोरीं। नव्या को आपने शॉर्ट ड्रेस और बिकिनी में तो कई बार देखा होगा। लेकिन इस बार वो साड़ी में नजर आईं । नव्या ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 7
नव्या नवेली
नव्या अपनी मां श्वेता नंदा के साथ पार्टी में पहुंची थीं। पार्टी से नव्या की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । नव्या ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कार से उतरने के बाद उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिए।
विज्ञापन
6 of 7
नव्या नवेली
इसके बाद अपनी मामी ऐश्वर्या राय के साथ भी फोटो खिंचवाई। इस तस्वीर को अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'My Girls'।
नव्या के लुक के आगे टॉप एक्ट्रेस भी फीकी नजर आ रही थीं। नव्या अगर बॉलीवुड आने के बारे में सोचती हैं तो स्टार किड्स के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। फिलहाल नव्या विदेश में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।