परेश रावल
मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर यश चोपड़ा ने 1981 में 'नाखुदा' फिल्म से स्वरुप को फिल्मों में ब्रेक दिया था और फिल्म में इनके हीरो राजकिरण थे। इस फिल्म के तुरंत बाद स्वरुप को मशहूर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर ऋषिकेश मुखर्जी ने उन्हें अपनी अगली फिल्म 'नरम गरम' में लीड हीरोइन के रुप में लिया था। ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। इसके बाद स्वरुप ने कई बड़ी-बड़ी फिल्में साइन की और सबमें बहुत बखूबी अपना रोल निभाया ।