फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: वैक्सीन लगवाने के बाद परेश रावल हुए कोरोना संक्रमित और सुशांत की बहन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

Sat, 27 Mar 2021 08:21 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परेश रावल
मुंबई में कोरोना की चपेट में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं और अभी भी ये सिलसिला लगातार जारी है। अब अभिनेता परेश रावल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हैरानी की बात ये है कि परेश रावल ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी और उसके बाद अब वो संक्रमित पाए गए हैं।

परेश रावल हुए कोरोना संक्रमित, कुछ दिनों पहले ही लगवाई थी कोविड-19 वैक्सीन
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज मामला रद्द करने से मना कर दिया है। मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों पर डॉक्टर की सूची बदल कर सुशांत को गलत दवाई देने का आरोप लगाया था। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक बहन मीतू को राहत दी थी लेकिन प्रियंका का केस रद्द करने से मना किया था।

सुशांत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे गंभीर आरोप
विज्ञापन

3 of 5
पी सी सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के दिग्गज अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट पीसी सोमन का निधन हो गया। पी सी सोमन ने केरल में शुक्रवार की सुबह 4 बजे अंतिम सास ली। वो 81 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें उम्र संबंधी कुछ बीमारियां हुईं थीं जिसके कारण उनका निधन हो गया।

फिल्म और थिएटर के दिग्गज अभिनेता पी सी सोमन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
 

4 of 5
मीना खडीकर और लता मंगेशकर - फोटो : Twitter
गायिका, लेखिका और संगीतकार मीना खडीकर को रेडियो मिर्ची का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी मीना की बड़ी दीदी और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट कर दी है। लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी छोटी बहन मीना खडीकर को रेडियो मिर्ची का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (मराठी) मिला है। मीना बहुत अच्छी संगीतकार, गायिका और लेखिका है। वो संत स्वभाव की हैं। मैं उसको आशीर्वाद देती हूं कि उसको और भी पुरस्कार मिलें।'

सम्मान: गायिका मीना खडीकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, लता मंगेशकर ने दी शुभकामनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह अपनी थ्रोबैक तस्वीर को लेकर चर्चा में बनी हैं। उन्होंने करियर के शुरुआती दौर की अपनी एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, इसमें वह सफेद बिकिनी में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बिंदी भी लगाई हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

माथे पर बिंदी लगाए बिकिनी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, 19 साल पुरानी इस फोटो को लेकर ट्रोल हुईं देसी गर्ल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें