इसके साथ ही परेश रावल ने यह भी बताया कि फिल्म 'संजू' के लिए सुनील दत्त का वह लेटर उनके लिए कितना अहम साबित हुआ। उन्होंने बताया कि 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने जैसी ही उन्हें फिल्म की कहानी पढ़ने के लिए बुलाया तो परेश रावल ने अपनी पत्नी से अलमारी से कुछ जरूरी दस्तावेज लाने के लिए कहा। दस्तावेज में उनकी पत्नी ने सुनील दत्त का वह लेटर भी दिया जो परेश रावल को जन्मदिन के खास मौके पर उनसे मिला था।