फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू कपूर के बर्थडे पर आलिया ने सोशल मीडिया पर कही दिल की बात, जानकर हो जाएंगी खुश

Sun, 08 Jul 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू कपूर के बर्थडे को सेलिब्रेट करने पूरा परिवार इस वक्त पेरिस में है। पिछले दिनों इस खास मौके पर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वहां की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। इस बीच आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसी ही कुछ तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
तस्वीर में आलिया भट्ट के साथ नीतू कपूर और रणबीर के करीबी दोस्त व डायरेक्टर अयान मुखर्जी दिख रहे हैं। आलिया ने तस्वीर पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे'। यह तस्वीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान ली गई थी। बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इससे पहले खबर थी कि नीतू कपूर के जन्मदिन के लिए खासतौर पर आलिया भट्ट भी पेरिस पहुंचने वाली हैं। बीती रात आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वो कहां के लिए रवाना हुई हैं। आलिया भट्ट नीतू कपूर के बेहद करीब हैं और कहीं न कहीं आलिया और रणबीर के रिश्ते से खुश भी हैं। 

4 of 5
इन दिनों रणबीर और आलिया का प्यार परवान पर है और हाल ही में रणबीर को आलिया के घर पर भी स्पॉट किया गया था। 6 जुलाई को आलिया के पिता महेश भट्ट से मिलने पहुंचे थे और इसी के तुरंत बाद वो पेरिस के लिए रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर रणबीर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे आलिया और रणबीर के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतू कपूर रणबीर को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं ऐसे में लगता है नीतू को भी रणबीर के लिए आलिया पसंद है। यहां तक कि वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई आलिया की तस्वीर पर भी एक खूबसूरत सा कमेंट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें