परेश रावल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
परेश रावल ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि अगर 'हेरा फेरी 3' एक अच्छी फिल्म बनती है तो उनके पास हमेशा 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' का उदाहरण रहेगा। परेश रावल ने कहा कि सीक्वल बिल्कुल अलग होने चाहिए, एक लंबी छलांग होनी चाहिए, किरदारों और दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ऐसा ही होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो ठीक है, लेकिन फिर देखते हैं कि यह कैसे काम करता है।'