फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुनील दत्त ने परेश रावल को लिखा था खास पत्र, आज भी अभिनेता ने संभाल कर रखी है चिट्ठी

Wed, 27 May 2020 11:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील दत्त, परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल का जन्मदिन 30 मई को होता है। परेश रावल ने फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से न केवल बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। उन्होंने फिल्मों में कई अलग अलग किरदार निभाए हैं। उनमें से एक किरदार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का भी शामिल है। परेश रावल ने फिल्म संजू में सुनील दत्त का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं सुनील दत्त और परेश रावल काफी अच्छे दोस्त भी थे। यह बात सुनील दत्त का परेश रावल को लिखा एक पत्र साबित करता है।  
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर और परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील दत्त अभिनेता संजय दत्त के पिता थे और कांग्रेस पार्टी के बहुत बड़े नेता भी। साल 2018 में संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म संजू आई थी। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर ने निभाया था जबकि परेश रावल ने उनके पिता सुनील दत्त का रोल किया। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान परेश रावल ने सुनील दत्त द्वारा दिए गए एक पत्र का जिक्र किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
यह सुनील दत्त का परेश रावल के जन्मदिन पर लिखा गया बधाई पत्र था। इस बात की जानकारी परेश रावल ने खुद मीडिया को दी थी और बेहद दिलचस्प किस्सा भी बताया था। उन्होंने कहा था कि सुनील दत्त उनके करीबी दोस्तों में से एक थे। जब सुनील दत्त सासंद थे तो उन्होंने परेश रावल को जन्मदिन पर बधाई पत्र लिखा था। 

4 of 5
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही परेश रावल ने यह भी बताया था कि फिल्म 'संजू' के लिए सुनील दत्त का वह पत्र उनके लिए कितना अहम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि 'संजू' के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने जैसी ही उन्हें फिल्म की कहानी पढ़ने के लिए बुलाया तो परेश रावल ने अपनी पत्नी से अलमारी से कुछ जरूरी दस्तावेज लाने के लिए कहा। दस्तावेज में उनकी पत्नी ने सुनील दत्त का वह बधाई पत्र भी दिया जो परेश रावल को जन्मदिन के खास मौके पर उनसे मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजू - फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने बताया था कि वह 'संजू' की कहानी सुनते समय और कई बार फिल्म की शूटिंग के दौरान सुनील दत्त का साइन किया हुआ वह पत्र हमेशा अपने पास रखते थे। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर और परेश रावल के साथ अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल और दीया मिर्जा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें