फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh Rawal Birthday: कभी कॉमेडी तो कभी गंभीर रोल से फिल्म में फूंकी जान, जानें परेश रावल के दमदार किरदार

Mon, 30 May 2022 07:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सशक्त अभिनय के बल पर अपनी पहचान बनाने वाले जिन चुनिंदा कलाकारों को याद रखा जाता परेश रावल उन्हीं में से एक हैं। कला फिल्में, कॉमेडी, एक्शन फिल्मों के खलनायक हर भूमिका में उन्होंने अपने अभिनय से मुख्य किरदारों के बराबर और कुछ जगहों पर उससे अधिक सराहना पाई है। तीन दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी एक्टिंग किसी एक खांचे तक सीमित नहीं है। कॉमेडी किरदार निभाने के मामले में उनका जवाब नहीं। 'हेरा फेरी' के बाबूराव, 'हंगामा' के राधेश्याम, 'वेलकम' के डॉ. घुंघरू हों या 'अतिथि तुम कब जाओगे' के चाचाजी, हर किरदार में उनका अभिनय बोलता है। दर्शकों को उनका यही अंदाज सबसे ज्यादा पसंद है। मगर, गंभीर किरदार भी वह उसी संजीदगी से निभाते हैं और नेगेटिव किरदारों के जरिए भी उन्होंने वाहवाही लूटी है। वर्तमान में वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के चेयरपर्सन हैं। आज परेश रावल का जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनकी कुछ शानदार फिल्में और किरदार...
विज्ञापन

2 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: 'सर' (1993)
किरदार : वेलजी भाई 

महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'सर' में परेश रावल ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, गुलशन ग्रोवर और अतुल अग्निहोत्री भी नजर आए। फिल्म एक आम आदमी की कहानी से शुरू होती है, जिसका हंसता-खेलत परिवार दो गैंगस्टर्स की लड़ाई के बीच आ जाता है, जिसमें उनके बेटे की मौत हो जाती है। इस फिल्म के लिए परेश रावल ने फिल्मफेयर फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

3 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: सरदार (1994)
किरदार: सरदार वल्लभभाई पटेल

केतन मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल पर आधारित है। इसमें परेश रावल ने सरदार वल्लभभाई का किरदार निभाया है। इसमें इनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।

4 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: 'वो छोकरी' (1994)
किरदार: ललित रामजी

सुभांकर घोष निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल ने ललित रामजी का किरदार निभाया। इस फिल्म में परेश रावल का किरदार कुछ हद तक एक विलेन का रहा। इस फिल्म की कहानी एक विधवा की है, जो प्यार में पड़ जाती है। उसकी एक बेटी भी है, जो अपने पिता की खोज में निकलती है। इस फिल्म को खूब सराहना मिली, यहां तक कि इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए। परेश रावल को अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इसी फिल्म में मिला। इस फिल्म में परेश रावल के साथ नीना गुप्ता, पल्लवी जोशी और ओम पुरी भी हैं।
विज्ञापन

5 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: 'मोहरा' (1994)  
किरदार: सब इंस्पेक्टर काशीनाथ साहू

राजीव राय निर्देशित इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में परेश रावल ने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया, जो पुलिस के साथ-साथ गुंडों के लिए भी काम करता है। फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, रवीना टंडन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और सदाशिव अमरापुरकर भी अहम किरदारों में नजर आए। इस फिल्म में निभाए गए पुलिस वाले के किरदार के लिए परेश ने फिल्मफेयर फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस का नॉमिनेशन अपने नाम किया।
विज्ञापन

6 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: 'हेरा फेरी' (2000)
किरदार: बाबू राव

वर्ष 2000 में आई प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल ने बाबू राव गणपत राव आप्टे का किरदार निभाया और अपनी एक्टिंग से इस किरदार में जान फूंक दी। परेश रावल का बाबू राव का किरदार जैसे अमर हो गया है। फिल्म में परेश रावल ने अपने डायलॉग और पंचिंग लाइन्स जिस अंदाज में बोलीं, यह किरदार उनके सर्वश्रेष्ठ किरदारों में से एक बन गया है। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और तब्बू भी मुख्य रोल में है। इस फिल्म की फ्रेंचाइजी फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में भी परेश रावल की एक्टिंग देखने लायक है। इस फिल्म के लिए परेशन रावल ने फिल्म फेयर अवॉर्ड, कॉमिक रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए आईफा अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन

7 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: 'आंखें'  (2002)
किरदार: इलियास 

विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित फिल्म 'आंखें' में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, सुष्मिता सेन और परेश रावल अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में परेश रावल ने एक अंधे का किरदार अदा किया, जिसे अमिताभ बच्चन अपने खतरनाक चोरी की योजना को पूरा करने के लिए काम पर रखते हैं। परेश रावल के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल भी अंधों के किरदार में हैं। इस फिल्म के बाद परेश का नाम इलियास काफी मशहूर हुआ। यह उनके प्रचलित किरदारों में भी शुमार है।

8 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: 'आवारा पागल दीवाना' (2002)
किरदार:  मणिलाल पटेल 

कॉमेडी और एक्शन के डोज के साथ आई इस ड्रामा फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। इस फिल्म में परेश के साथ आफताब शिवदासानी, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, आरती छाबड़िया और अन्य कई कलाकार हैं। 'आवारा पागल दीवाना' साल 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में परेश रावल और जॉनी लीवर के बीच हुई कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के लिए परेश रावल ने दो अवॉर्ड जीते। पहला फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस और दूसरा जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस।

9 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: ओएमजी: ओ माय गॉड! (2012)
किरदार: कांजी लालजी मेहता

वर्ष 2012 में आई इस फिल्म में परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आए। उमेश शुक्ला निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल ने एक गुजराती दुकानदार कांजी लालजी मेहता का किरदार निभाया, जो भूकंप में अपनी दुकान को नुकसान पहुंचने के बाद भगवान को कोर्ट में घसीटता है। परेश रावल के किरदार के जरिए फिल्म ने कई प्रासंगिक सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

10 of 10
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म: 'संजू' (2018)
किरदार: सुनील दत्त

अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में परेश रावल ने संजय दत्त के दिवंगत पिता और अपने जमाने के मशहूर अभिनेता-राजनेता रहे सुनील दत्त का किरदार निभाया। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने अदा किया। अपने अभिनय के दम पर परेश रावल ने सुनील दत्त का किरदार बखूबी निभाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें